Video; आज देख लीजिए पृथ्वी कैसे घूमती है, देखिये ये मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य

यह बात तो हम बचपन से सुनते आ रहे है कि पृथ्वी गोल घूमती है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी दावा करते हैं कि धरती सूरज की चक्कर लगाती है। लेकिन हमें कभी इस बात का अहसास नहीं होता। अगर कभी हमें धरती घूमने का अहसास हो तो सोचा है कैसा लगेगा। ऐसा हमारे लिए एक एस्ट्रोफोटोग्राफर ने कर दिया है। जिनका नाम आर्यह निरेनबर्ग है। उन्होंने बड़ी मेहनत कर एक वीडियो बनाया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पृथ्वी घूमती कैसे है।इस वीडियो को एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, हम जानते हैं कि पृथ्वी अपने एक्सिस पर घूमती है और सूर्य के चक्कर लगाती है। लेकिन हम इसे बिल्कुल महसूस नहीं कर सकते।
We know that Earth rotates on its Axis & revolves around the Sun. But we can't feel it at all. But here Aryeh Nirenberg an astrophotographer has clicked exceptionally beautiful video, where in we can feel the rotation of the Earth. Made use of Equatorial tracking mount.1/2 pic.twitter.com/VStV2N4Fz5
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 10, 2021
आर्यह निरेनबर्ग ने एक असाधारण सुंदर वीडियो क्लिक किया है। जहां हम पृथ्वी घूमने का अनुभव कर सकते हैं। रितेश ने आगे बताया कि निरेनबर्ग ने तीन घंटों में हर 12 सेकंड में तस्वीरें क्लिक कीं। कैमरा मिल्की वे एक ही हिस्से को देख रहा है, इस लिए यह स्थिर दिखाई देता है। पृथ्वी की हलचल को बड़ी खूबसूरती से महसूस किया जा सकता है।
- SBI Vacancy 2021: बिना लिखित परीक्षा के होगी एसबीआई बैंक में भर्ती, पढिये पूरी खबर
- कबीरनगर थाना पुलिस ने 1 किलो गांजा के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़; मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा की किडनी फेल होने से तोड़ा दम
- कई गर्लफ्रैंड रखने वाले टीआई को DGP ने किया सस्पेंड, पत्नी ने की थी शिकायत
- रायपुर की इस 51 साल की सफाईकर्मी महिला को लगेगा सबसे पहले कोरोना का टीका