Video; भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में, फिरंगी लड़की को हिंदुस्तानी लड़के ने कर दिया प्रपोज

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 29 नवंबर को भले ही दो देशों के बीच खेल के मैदान पर आपसी भिड़ंत दिखी, लेकिन इसी बीच इन दो मुल्कों के फैन प्रेम बंधन में बंधकर एक हो गए। मुकाबले के दौरान एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को उस वक्त प्रपोज किया, जब वह येलो जर्सी में ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट कर रही थी। उस वक्त इस लड़के ने भारत की जर्सी पहन रखी थी। दो अलग-अलग देशों के इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Was this the riskiest play of the night? 💍
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
She said yes – and that's got @GMaxi_32's approval! 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/7vM8jyJ305
वीडियो में दिख रहा है कि लड़का अपनी जगह से उठकर घुटनों के बल बैठता है और रिंग सामने कर लड़की को प्रपोज करता है। लड़की खुशी के मारे अपने मुंह पर हाथ रख लेती और ‘हां’ में सिर हिलाती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। स्क्रीन पर ये सब मैदान पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल भी देख रहे थे। उन्होंने भी ताली के साथ दोनों को बधाई दी। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्मिथ का यह भारत के खिलाफ 50 ओवरों के प्रारूप में पांचवां शतक है और उन्होंने सीरीज के शुरुआती मैच में सैकड़े के बाद लगातार दूसरा शतक जमाया।

- साली से मजाक करना जीजा को पड़ा महंगा, ससुर ने अपने ही दामाद पर चला दी गोली
- छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में बर्ड फ्लू का डर, इस जगह चार उल्लू की मौत
- SBI की कई सुविधा अब घर बैठे पाएं, पढ़िए पूरी खबर
- छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू मिलने से हाई अलर्ट जारी, 10 हजार मुर्गियों को मारकर दफनाया गया, मुर्गियों व अंडों के परिवहन पर रोक
- महासमुंद; एक देशी तमंचा के साथ भारी मात्रा में नशीला ड्रग्स, कैप्सूल की तस्करी करते ओड़िशा का आरोपी गिरफ्तार