
सुमित सेन/खरोरा-भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर समस्त स्टॉफ व छात्रों द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया ।इस अवसर पर वक्ता गण संविधान सभा की विभिन्न समितियों, संविधान की अनुसूचियों,मूल अधिकार पर विचार प्रगट किये।
तत्पश्चात स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय वेबिनार जो 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित था।

जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों ,शिक्षको ,पालकों को संबोधित करते हुए संविधान दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए।विस्तृत व्याख्या की।शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने भी संविधान पर अपने विचार प्रगट किये।।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने भी संबोधित किया।विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम में यह कार्यक्रम आयोजन को लाइव देखा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज,व्याख्याता हरीश देवांगन, पुरषोत्तम देवांगन, डोमार यादव,संगीता नायक,शाहिना परवीन,रीता रानी वर्मा,सुनीता सिंह,रजनी त्रिपाठी, सी खरे,जयंती साहू,नेहा राठौड़,अल्का मिंज,गीतांजलि पान,बृजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, अमर बंजारे,उमाकांत पाध्याय, शारदा ग्वाल सहित समस्त स्टॉफ व छात्र उपस्थित थे।

- छत्तीसगढ़ रजक के प्रतिनिधि मंडल वन मंत्री से मिले
- SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अब घर बैठे मिल रही है ये 9 सर्विस
- Desktop; Whatsapp Web में जुड़ा नया फिचर, अब कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो काल
- एक सप्ताह में चार बार बढ़ी पेट्रोल की कीमतें, यहां 92 रुपए के पार पहुंचा एक लीटर पेट्रोल का दाम
- 10वीं 12वीं पास उम्मीदवार के लिए SSCL में निकली वैकेन्सी, पढिये पूरी खबर