ब्वॉयफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो गर्लफ्रेंड ने फेंका तेजाब

अगरतला-राजधानी अगरतला में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। महिला ने प्रेमी के ऊपर इसलिए तेजाब फेंका क्योंकि प्नेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी 27 वर्षीय महिला को खोवाई की एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया था। कथित तौर पर महिला का प्रेमी दूसरी महिला के साथ डेटिंग करने लगा था, जिससे महिला नाराज चल रही थी।
तेजाब से गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। तेजाब से बुरी तरह झुलसे पीड़ित को श्वसन मार्ग, नाक और आंखों में गंभीर क्षति पहुंची है। आरोपी महिला की पहचान बिनता संथाल के रूप में हुई। संथाल ने पुलिस को बताया कि वह पीड़ित के साथ 8 साल से अधिक समय से रिश्ते में थी।
द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबकि पीड़ित प्रेमी ने किसी अन्य महिला के साथ संबंध बना लिया था, जिसको लेकर आरोपी महिला परेशान थी। आरोपी महिला ने बताया कि वह पीड़ित को सालों से जानती थी, तब भी जब वह स्कूल में था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 30 वर्षीय पीड़ित के साथ दोनों पुणे शिफ्ट हो गए थे, जहां आरोपी महिला संथाल एक नौकरानी के रूप में काम करती थी।
मार्च 2018 में पीड़ित कथित प्रेमी पुणे में संथाल छोड़कर त्रिपुरा लौट आया और अगले तीन महीने उसने संथाल के साथ सभी संपर्क समाप्त कर दिए। अगस्त में जब संथाल वापस लौटी, तो उसे गांव में उसका प्रेमी नहीं मिला। महिला तब रांची चली गई और एक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में काम करने लगी, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान महिला ने बेलचेरा गांव में पीड़ित को देखा और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और जब पीड़ित प्रेमी ने शादी से मना कर दिया तो महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

- छत्तीसगढ़ रजक के प्रतिनिधि मंडल वन मंत्री से मिले
- SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अब घर बैठे मिल रही है ये 9 सर्विस
- Desktop; Whatsapp Web में जुड़ा नया फिचर, अब कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो काल
- एक सप्ताह में चार बार बढ़ी पेट्रोल की कीमतें, यहां 92 रुपए के पार पहुंचा एक लीटर पेट्रोल का दाम
- 10वीं 12वीं पास उम्मीदवार के लिए SSCL में निकली वैकेन्सी, पढिये पूरी खबर