छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट डेट 2020 इन तारीखों से जानिए
रायपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) स्थगित की गई थी। जिसे पुनः शुरू करते हुए आगामी 4 जनवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है तथा 20 फरवरी 2021 तक चयन सूची जारी करने का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शेष भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेंज पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रत्येक रेंज स्तर पर भर्ती समिति का गठन 14 नवम्बर तक किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रचार-प्रसार एवं उम्मीदवारों का दिवसवार चार्ट 15 दिसम्बर तक जारी किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार रायपुर रेंज के कुल 11 हजार 672 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी 2021 से 3 फरवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इसी प्रकार दुर्ग रेंज के 21 हजार 140 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 6 फरवरी तक, बिलासपुर रेंज के 5 हजार 649 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 16 जनवरी तक, सरगुजा रेंज के 3 हजार 588 अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 जनवरी तक और बस्तर रेंज के 6 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट डेट 2020
रेंज पुलिस महा निरीक्षक द्वारा प्रत्येक रेंज स्तर पर भर्ती का गठन | दिनांक 14/11/2020 तक |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) हेतु प्रचार प्रसार एवं उम्मीदवारों का दिवस वार चार्ट कार्यक्रम जारी किया जाना | दिनांक 15/12/2020 तक |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन | संलग्न प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार |
रायपुर रेंज (कुल अभ्यर्थी – 11674) | दिनांक 04/01/2021 से 03/02/2021तक |
दुर्ग रेंज (कुल अभ्यर्थी – 21140) | दिनांक04/01/2021 से 06/02/2021 तक |
बिलासपुर रेंज (कुल अभ्यर्थी – 5649) | दिनांक 04/01/2021 से16/01/2020 तक |
सरगुजा (कुल अभ्यर्थी – 3588) | दिनांक 04/01/2021 से12/01/2021 तक |
बस्तर रेंज (कुल अभ्यर्थी – 6710) | दिनांक 04/01/2021 से 19/01/2021तक |
चयन सूची जारी किया जाना | दिनांक 20/02/2021 तक |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में इस कार्यालय के संदर्भित आदेश दिनांक 18/03/ 2020 के माध्यम से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे।
इन्हे भी पढ़े :
डॉक्टर हर्षवर्धन; 30 करोड़ भारतीयों को कोविड वैक्सीन अगस्त-सितंबर 2021 तक
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, उंची कूद तथा गोला फेंक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
CG पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट डेट विवरण
अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट PDF नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
CG पुलिस फिजिकल टेस्ट 2021 प्रारंभ तिथि | 04 जनवरी 2021 |
CG पुलिस फिजिकल टेस्ट 2021 अंतिम तिथि | 03 फ़रवरी 2021 |
गौरतलब है कि पूर्व में 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।